Haryana Manohar Jyoti Yojana | Haryana Manohar Jyoti Yojana Online Form | हरियाणा मनोहर ज्योति योजना
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर खट्टर नें मनोहर ज्योति योजना को शुरू किया है | यह योजना अनुसूचित जाती के लोग, आर्थिक रूप से कमजोर लोग और ढनियों में रह रहे लोगों के लिए होगी | इन वर्गों के परिवारों को हरियाणा सरकार द्वारा सोलर होम सिस्टम सब्सिडी पर दिए जाएँगे | आपको बता दें सरकार नें इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है | इस योजना के लिए आपको Manohar Jyoti Yojana Online Form भरना होगा |
Haryana Manohar Jyoti Yojana
हरियाणा सरकार की कोशिश है कि चुनावों का एलान होने से पहले सोलर होमे सिस्टम सभी लाभार्थियो में वितरित कर दिए जाएँ |
मुख्यमंत्री जी नें यह घोषणा की है कि जो लोग ढनियों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा एक छत वाला पंखा, 3 लाइट्स और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए 12.8 बोल्ट और 80 A.H की लिथियम battery के साथ 150 वॉट के सोलन पेनल दिए जाएँगे |
सोलर सिस्टम के साथ एक inverter set भी दिया जाएगा |
इस योजना के अंतर्गत 16 हज़ार 700 परिवारों को लाभ दिया जाएगा |
सरकार द्वारा इस योजना पर 37 करोड़ 50 लाख रुपय व्यय किए जाएँगे |
Manohar Jyoti Yojana 2020 Subsidy
जिस सोलर सिस्टम की सुविधा आपको दी जाएगी उसका मूल्य 22 हज़ार 500 होगा |
आपको उस मूल्य का केवल 7500 रुपय देने होंगें |
सरकार द्वारा आपको 15000 रुपय की सब्सिडी दी जायगी |
सब्सिडी पाने के लिए आपको Manohar Jyoti Yojana Online Form भरना होगा |
हरियाणा मनोहर ज्योति योजना के लिए पात्रता
इस योजना के तहत सबसे पहले उन परिवारों को लाभ दिया जाएगा जो गाँव के 1 km के दायरे से बाहर रहते हैं या खेतों में रहते हैं और जिनके पास बिजली की सुविधा नही है |
आवेदक हरियाणा का ही निवासी होना चाहिए |
सबसे पहले इस योजना में हरियाणा के 4 जिलो को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका नाम है हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद |
हरियाणा मनोहर ज्योति योजना के लिए ज़रूरी कागजात
पहचान पत्र ( आधार कार्ड या राशन कार्ड या वोटर कार्ड )
निवास प्रमाण पत्र
बैंक खाते की फोटोकॉपी
पासपोर्ट साइज़ फोटो
Haryana Manohar Jyoti Yojana Online Form
ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आपको खुद को अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत करवाना अनिवार्य है | पंजीकरण करने का तरीका इस प्रकार है —
सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |

Haryana Manohar Jyoti Yojana
जिसके बाद आपको सामने एक नया पेज ओपन होगा |
अब आपको new user? Register Here के लिंक पर क्लिक करना होगा |
क्लिक करने के बाद जो पेज ओपन होगा उस पर अपनी डीटेल दर्ज करें और validate के लिंक पर क्लिक कर दें |
अब आपको username और paasword आपके द्वारा दर्ज किए हुए नंबर पर भेज दिया जाएगा |
LOGIN PROCESS —
LOGIN करने के लिए आप यहाँ क्लिक करें |
अपना USERNAME, PASSWORD और captcha code दर्ज करें |
इसके बाद आपको मनोहर ज्योति योजना ऑनलाइन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा | उस पर क्लिक करें |
सारी जानकारी ध्यान से भरें और अंत में फार्म को सब्मिट कर दें |