जैसा कि हम सभी जानते हैं राशन कार्ड की मदद से हम सस्ते दर पर राशन खरीद सकते हैं | यदि आप में से किसी नें अभी तक राशन कार्ड में अपना नाम नही देखा है तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं | जो लोग नये राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन करना चाहते हैं वह ऑफलाइन फार्म के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं | आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बातएँगे की आप किस प्रकार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2020 ( Uttar Pradesh Ration Card List ) में अपना नाम ऑनलाइन देख सकतें हैं |
UP New Ration Card List 2020
राशन कार्ड हमारे पहचान पत्र के रूप में काम आता है | राशन कार्ड के ज़रिए हम कम दाम पर खाने का समान खरीद सकते हैं | राशन कार्ड के द्वारा हम घरेलू चीज़ें जैसे आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल इत्यादि समान ले सकते हैं | इस लेख के द्वारा आप ऑनलाइन अपने राशन कार्ड का विवरण घर बैठे देख सकते हैं |
Types Of Ration Card
राशन कार्ड 3 प्रकार के होते हैं, यह राशन कार्ड सरकार द्वारा लोगों की आर्थिक स्थिति के हिसाब से दिए जाते हैं |
APL ( Above Poverty Line)
BPL ( Below Poverty Line)
AAY ( Antyodaya Anna Yojana)
APL Ration Card — APL श्रेणी में वह परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय 1 लाख से जयदा होती हो |
BPL Ration Card — BPL श्रेणी में वह परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय 24200 रुपय से कम हो |
AAY Ration Card — इस श्रेणी में वह लोग आते हैं जिनकी सालाना आय 15000 से कम होती हो | शारीरिक रूप से विकलांग, विधवा औरतें और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग AAY कार्ड धारक होते हैं |
यह भी पड़ें — उत्तर प्रदेश नये राशन कार्ड के लिए अप्लिकेशन फार्म कैसे भरें
How To Apply For UP New Ration Card
सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
अब डाउनलोड फार्म के लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रपत्र पर क्लिक करें |
फार्म का प्रिंट आउट निकालें और सही तरीके से फार्म को भरें साथ में सभी ज़रूरी कागज़ातों को जोड़ें और क्षेत्र की तहसील में जमा करवा दें |
Documnets For UP New Ration Card
परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
परिवार का आय प्रमाण पत्र
स्थाई निवास प्रमाण पत्र
वोटर ID कार्ड
Search Names In Uttar Pradesh Ration Card List 2020
अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करें |
अब आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना होगा |
अब नगरीय और शहरी क्षेत्रों की किस्त आपकी स्क्रीन पर आएगी |
आप जिस भी क्षेत्र से हो उस पर क्लिक करें |
अब अपने क्षेत्र के दुकान्दार के नाम के सामने राशन कार्ड क्रमांक पर क्लिक करें |
अब अपना नाम खोजें और उसके सामने वाली डिजिटाइज़्ड राशन कार्ड संख्या पर क्लिक कर दें |

Uttar Pradesh Ration Card List
पात्रता सूची का विवरण आपकी स्क्रीन पर होगा |
इस प्रकार आप अपना नाम Uttar Pradesh Ration Card List में देख सकते हैं |
Check Ration Card Details Using Ration Card Number
यदि आप अपना राशन कार्ड क्रमांक जानते हैं तो आप सीधे राशन कार्ड नंबर डाल अपनी नाम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं |
इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर त्वरित लिंक के भाग को ढूँढना होगा |
अब एन.एफ.एस.ए (NFSA) की पात्रता सूची में खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा |
अब अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और खोजें के लिंक पर क्लिक करें |